03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पति ने नहीं दिलाए कपड़े तो पत्नी ने बेटे के सामने फंदा लगाकर की आत्महत्या

एफएनएन, कानपुर : सेन पश्चिमपारा क्षेत्र में पति के नए कपड़े न दिलाने से नाराज पत्नी ने पति को फोन कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने तुरंत पड़ोसियों को फोन कर घटना की जानकारी देकर जल्दी घर पहुंचने को कहा जब तक वह लोग पहुंचे महिला ने बेटे को कमरे के अंदर करके दरवाजा बंदकर फांसी लगा ली।

पुलिस ने दरवाजा तुड़वाया, जहां महिला का शव फंदे पर लटकता मिला। वहीं बेटा जमीन पर रो रहा था। घटना के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। आवास विकास निवासी 23 वर्षीय जोया बेगम की शादी चार साल पहले सेन पश्चिमपारा थानाक्षेत्र के दीनदयालपुरम तौधकपुर निवासी लोडर चालक हियादत उल्ला बेग से हुई थी। उसका ढाई साल का एक बेटा रेहान है।

पड़ोसी शाकिर और साबिर ने बताया कि दो दिन पहले जोया ने पति हिदायत उल्ला से नए कपड़े दिलवाने को कहा था। गुरुवार को पति बारादेवी में लोडर चलाने गए थे। इस दौरान जोया ने पति को फोन कर नए कपड़े खरीदकर लाने को कहा। इस पर उसने वेतन आने पर कपड़े लाने की बात कही इससे नाराज होकर जोया ने फंदा लगाकर आत्महत्या की धमकी देते हुए फोन काट दिया। इस पर हिदादत ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी देकर तुरंत घर पहुंचने को कहा।

पड़ोसी जब घर पहुंचते तब तक जोया ने अंदर से दरवाजा बंद कर बेटे रेहान के सामने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो जोया का शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। महिला के स्वजन का कहना है कि जोया ने परिवार से विरोध कर प्रेम विवाह किया था। परिवार को उससे कोई लेना देना नही है।

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img