03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपीएससी भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा के लिए डेट्स का एलान, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली:  यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से आईएफएस यानि कि भारतीय वन सेवा भर्ती 2023 के लिए मुख्य परीक्षा की डेट्स की घोषणा कर दी गयी है। डेट्स की घोषणा यूपीएससी की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर की गयी है। अधिसूचना में दी गयी जानकारी के अनुसार एग्जाम का आयोजन 26, 28, 29, 30 नवंबर 2023 और 01, 02 और 03 दिसंबर 2023 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। मेंस एग्जाम में केवल वे अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जो प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे।

दो शिफ्ट में आयोजित होंगी परीक्षा

यूपीएससी आईएफएस मेंस एग्जाम 2023 का आयोजन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में करवाया जाएगा। नोटिफिकेशन के अनुसार पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक किया जाएगा।

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

यूपीएससी मेंस एग्जाम 2023 के लिए चयनित उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड यहां दी जा रही स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड कर सकेंगे।

  • यूपीएससी मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड जारी होते ही लिंक एक्टिवेट हो जायेगा जिस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको मांगी गयी डिटेल्स (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
  • जानकारी सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी एग्जाम के लिए केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img