चंद्रग्रहण के चलते कल शाम चार बजे बंद हो जाएंगे बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के कपाट, रविवार को होगी पूजा

एफएनएन, देहरादून : शनिवार को चंद्रग्रहण के चलते बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट शाम चार बजे बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिर बंद रहेंगे।

समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि ग्रहण 28 अक्तूबर को रात एक बजकर चार मिनट से लगेगा। इसे नौ घंटे पहले सूतककाल लगने के कारण मंदिरों को बंद किया जाएगा।  29 अक्तूबर रविवार को सुबह शुद्धिकरण करने के बाद मंदिर ब्रह्ममुहुर्त में खुलेंगे और महाभिषेक, रूद्राभिषेक सहित सभी  पूजाएं संपन्न होंगी।

शनिवार को 11 बजे राजभोग लगेगा व मंदिर की सफाई होगी। दो बजे तक मंदिर बंद रहेगा। ठसके बाद दोपहर दो बजे दोबारा मंदिर को खोला जाएगा और सांयकालीन आरती होगी। बजेइसके बाद चार बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img