03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरकी पैड़ी क्षेत्र में एक फक्कड़ बाबा ने जावेद बन तीर्थों व ब्राह्मणों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पढ़ें पूरा मामला

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार:  हरकी पैड़ी क्षेत्र में एक फक्कड़ बाबा ने वीडियो में अपना नाम जावेद बताकर हिंदू तीर्थों और ब्राह्मणों के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ तो हरकी पैड़ी क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

श्रीगंगा सभा सहित कई संगठनों ने आपत्ति जताते हुए आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपित को ढूंढ निकाला, जिसके बाद पता चला कि वो मुस्लिम नहीं है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने आरोपित बाबा और वीडियो बनाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपित की पहचान दिलीप बघेल निवासी गांव धमौटा थाना डौकी जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।

मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसमें वह हरकी पैड़ी स्थित गंगा घाट पर किसी व्यक्ति से बात करता दिख रहा है। वीडियो में पूछे जाने पर दिलीप अपना नाम जावेद बताता है। साथ ही हिंदू तीर्थों और ब्राह्मणों के बारे में आपत्तिजनक बातें कहता है। यह वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट करते समय भी आपत्तिजनक बातें लिखी गईं।

कुछ ही घंटे में पुलिस ने आरोपित को ढूंढ निकाला

बुधवार को श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ और युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मामला सांप्रदायिक बयानबाजी से जुड़ा होने के चलते पुलिस तुरंत हरकत में आई और कुछ ही घंटों में आरोपित को ढूंढ निकाला।

रोड़ीबेलवाला पुलिस चौकी में पूछताछ के दौरान आरोपित ने कहा कि किसी व्यक्ति ने नशे का लालच देकर उससे भड़काऊ बातें बुलवाईं। एसएसपी ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले आसामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Hot this week

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img