03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दृष्टिगत निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए चेन्नई पहुंचे, बुधवार शाम रोड शो

Spread the love

एफएनएन, देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दृष्टिगत निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए बुधवार शाम चेन्नई पहुंच गए। चेन्नई में गुरुवार को आयोजित रोड शो के माध्यम से पर्यटन व कृषि के साथ ही अन्य क्षेत्रों के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री मुंबई में रोड शो करेंगे।

इसी दिन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व रेखा आर्या बेंगलुरु में सूचना प्रौद्योगिकी व डेयरी क्षेत्र में निवेश को लेकर निवेशकों के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश में सात व आठ दिसंबर को वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन प्रस्तावित है। इस निवेशक सम्मेलन में प्रदेश सरकार ने ढाई लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है।
  • सम्मेलन के लिए 55 हजार करोड़ के करार

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संभाली हुई है। इस कड़ी में वह ब्रिटेन व संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करने के साथ ही दिल्ली में रोड शो कर चुके हैं। सम्मेलन के लिए अभी तक लगभग 55 हजार करोड़ के करार हो चुके हैं।

अब प्रदेश सरकार देश के भीतर विभिन्न स्थानों पर रोड शो कर रही है। इस कड़ी में गुरुवार को चेन्नई में रोड शो आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज व सौरभ बहुगुणा भी हिस्सा ले रहे हैं। इस रोड शो में स्वास्थ्य, फार्मा व ऊर्जा सेक्टर पर फोकस किया जाएगा। इसके बाद बाद 28 अक्टूबर को मुंबई व एक नवंबर को अहमदाबाद में रोड शो रखा गया है।

  • कैबिनेट मंत्री करेंगे बैठक

सरकार ने अन्य मंत्रियों को भी निवेशक सम्मेलन की सफलता के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। इस कड़ी में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व रेखा आर्या 28 अक्टूबर को बेंगलुरु में निवेशकों के साथ बैठक करेंगे। उनके साथ सचिव डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम और डा पंकज कुमार पांडेय भी मौजूद रहेंगे।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img