Friday, March 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकल नैनीताल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे सीएम धामी, मानसखंड...

कल नैनीताल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे सीएम धामी, मानसखंड योजना समेत इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

एफएनएन, हल्द्वानी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 अक्टूबर को नैनीताल पहुंचेंगे। इस दौरान वह कुमाऊं भर के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में उनका फोकस मानसखंड योजना समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, सड़क आदि पर रहेगा। साथ ही वह अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की समीक्षा बैठक को लेकर अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही योजनाओं को लेकर भी हलचल मची हुई है। दरअसल, 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिथौरागढ़  में जनसभा के साथ ही आदि कैलास व जागेश्वर की यात्रा की थी। इसके बाद इन क्षेत्रों में पर्यटन तेजी से बढ़ना शुरू हो गया। प्रशासनिक स्तर पर सुविधाएं जुटाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री का फोकस भी पर्यटन का विकास करना है।

  • समीक्षा बैठक में पर्यटन विकास संबंधित बिंदुओं पर हो सकती है चर्चा

समीक्षा बैठक में इन्हीं बिंदुओं पर अधिकारियों से जानकारी ली जा सकती है। साथ ही विचार-विमर्श कर भविष्य में और बेहतर सुविधाएं जुटाने पर जोर दिया जा सकता है। वहीं सड़कों को गड्डा मुक्त करने, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा आदि जनहित से सीधे जुड़े विषयों पर भी सीएम अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।

  • नैनीताल में चल रही काफल फिल्म की शूटिंग

पूर्व सीएम डा. रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि पोखरियाल काफल फिल्म बना रही है। वह फिल्म की निर्माता है। इसके लिए नैनीताल में शूटिंग चल रही है। इसमें अभिनेता हेमंत पांडेय, इश्तियाक खान समेत कई नामचीन कलाकार अभिनय करेंगे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments