03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, टूटे पुराने सारे रिकॉर्ड, इस दिन बंद होंगे कपाट

Spread the love

एफएनएन, उत्तरकाशी : कोविड के बाद वर्ष 2022 का चारधाम यात्रा का सीजन काफी अच्छा रहा है। परंतु 2023 में तो चारधाम यात्रा ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। खासकर इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या का नया रिकॉर्ड बना है। तीर्थ पुरोहितों सहित चारधाम यात्रा से जुड़े व्यापारी और व्यवसायी काफी खुश हैं।

चार धाम यात्रा पूरी होने में अभी बीस दिन का समय शेष है। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है। इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुले थे। जिसके बाद चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी। वर्षा काल के दौरान राजमार्ग अवरुद्ध रहने के दौरान कुछ दिन तीर्थ यात्रा बाधित हुई। परंतु वर्षा काल के बाद चारधाम यात्रा फिर पटरी पर लौटी और नया रिकार्ड तीर्थयात्रा ने बनाया है।

  • टूटे पुराने सारे रिकॉर्ड

गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या के पुराने सारे रिकॉर्ड टूटे हैं। कोविड से पहले और आपदा के बाद वर्ष 2019 में अच्छी यात्रा चली। जिसमें गंगोत्री धाम में 5.30 लाख और यमुनोत्री धाम में 4.66 लाख यात्री पहुंचे थे। जबकि 2022 में गंगोत्री धाम में इस सीजन में 6.24 लाख तीर्थयात्री व यमुनोत्री धाम में 4.85 लाख तीर्थयात्री पहुंचे।

  • पटरी पर लौटा व्यापार

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि गंगोत्री यमुनोत्री धाम सहित चार धाम के प्रमुख यात्रा पड़ाव पर पीक सीजन पर तीर्थ यात्रियों की चहल-पहल रही है। अभी कपाट बंद होने बीस दिन का समय है। इस बार चारधाम यात्रा के व्यवसायियों का व्यापार भी पटरी पर लौटा है। कोविड के कारण व्यापार जो असर पड़ा था उसकी काफी हद तक भरपाई अच्छे सीजन से पूरी हुई है।

  • आपदा और कोविड के बाद पहली बार बढ़ी संख्या

गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि वर्ष 2013 की आपदा और कोविड काल के बाद से यह पहला सीजन है। जब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा है। तीर्थयात्रियों की संख्या के पुराने सारे रिकॉर्ड टूटे हैं।

  • यात्रियों की स्थिति
  • वर्ष …… .गंगोत्री …….   यमुनोत्री
  • 2023….. 856041….701428 (20 अक्टूबर तक)
  • 2022.. 624451…..   485635
  • 2019…530097…..466699
  • 2018.. 477975…..393943
  • 2017. .410642…. 397100
  • 2016 ..287679… 160563
  • 2015….160701 …123260
  • 2014….59704……38244
  • 2013….206456…..238140

 

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img