03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पावन शारदीय नवरात्र के द्वितीय दिवस पर मां भगवती के विशाल जागरण का चुघ परिवार द्वारा किया गया शुभारंभ, मां भगवती की पावन ज्योत का लिया आर्शीवाद

एफएनएन, रूद्रपुर : श्री दुर्गा मंदिर में पावन शारदीय नवरात्र के द्वितीय दिवस पर आयोजित मां भगवती के विशाल जागरण का शुभारंभ चुन्नीलाल चुघ परिवार द्वारा मां भगवती की विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया। पंडित नवीन मिश्रा ने पूजा के जजमान चुन्नीलाल चुघ, उनकी धर्मपत्नी उर्मिला रानी चुघ, पुत्र भारत भूषण चुघ, पुत्रवधू कनिका चुघ, तरुण चुघ, मनीष चुघ, परिधि चुघ, नमन चुघ, कबीर चुघ से पूजा करवाकर भगवती जागरण में मां की पावन ज्योत का आर्शीवाद लिया। सभी ने मां दुर्गा से परिवार सहित सभी की खुशहाली की कामना की।

मां भगवती के जागरण में भजन गायक कलाकारों हल्द्वानी से आई खुशी जोशी व राकेश चिलाना हैप्पी ने मां के कई सुंदर भजनों को सुनाकर उपस्थित सैकड़ों भक्तों को मां की भक्ति में मग्न कर दिया। गुरु वंदना, सरस्वती वंदना, फूलों की वर्षा के पश्चात भजन गायक कलाकारों ने सुनलो मेरी पुकार पवन सुत हनुमान, विनती करूं बारंबार, मां शारदे भर दे भंडार, मैने सब कुछ पाया दाती तेरा दर्शन पाना बाकी है, सजा है मैया का दरबार, मेनू नच लेन दे, सतनाम वाहे गुरु, सेवा दे दे तर जाऊं भव्य सागर से पार आदि भजन सुनाए। इस दौरान मंदिर परिसर मां के जयघोषों तथा तालियों से गुंजायमान होता रहा। प्रातः काल मां तारा रानी की कथा सुनाई गई।

 

जिसके पश्चात दिल्ली से आए भजन गायक कलाकार मास्टर बॉबी ने मां के भजन चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, तूने मुझे बुलाया शेरा वालिए, मैं आया मैं आया शेरा वालिए, भोले की बारात चली सज धज के आदि भजन सुनाए। अंत में चुघ परिवार द्वारा मां की आरती की गई तथा प्रसाद वितरित किया गया।

 

इस मौके पर अक्षय गाबा, सिल्की गाबा, संतोष चुघ, वृंदा चुघ, शालिनी गुलाटी, सुभाष डोगरा, मनोज मदान, सोनू अनेजा, राजू सिंघल, हरिशंकर अग्रवाल, महेश बब्बर, ओम प्रकाश अरोरा, यश गांधी, हरीश ठुकराल, रेनू अरोरा, गुरुशरण बब्बर, किशन नारंग, देवेंद्र कुकरेती, नीलम गुलाटी, दिनेश गुप्ता, बबीता ठुकराल, कंचन धीर, मंजू बब्बर, अंजली मिश्रा, अनिल ठुकराल, रीतू मुरारी, चांद मदान, कृष्ण मुरारी धीर, पिंकी, प्रीति, प्रदीप, अनुज कक्कड़, मनोरमा, रक्षा अरोरा, तेजस्वी मिश्रा, अनिल अरोरा, नीलम अरोरा, सुमन छावड़ा, राज अरोरा, डा. दिव्या अरोरा, लव मिश्रा, लवप्रीत, पावन गाबा, आशा गाबा, अनिल मल्होत्रा, प्रवीण गुलाटी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

Hot this week

Mohabbewala में सीमेंट लदा 16 टायरा ट्रक पलटा, दो लोगों की मौत, दो घायल

एफएनएन, देहरादून : Mohabbewala देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में...

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...

Topics

Mohabbewala में सीमेंट लदा 16 टायरा ट्रक पलटा, दो लोगों की मौत, दो घायल

एफएनएन, देहरादून : Mohabbewala देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में...

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...

140 Students से CM धामी का संवाद, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि

एफएनएन, देहरादून : 140 Students मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img