03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड से 18 खेलों में 140 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग, एसोसिएशन ने जारी की सूची

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : गोवा में 26 अक्तूबर से शुरू हो रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड से 18 खेलों में 140 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। शनिवार 14 अक्तूबर को अमर उजाला में इससे संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन ने प्रतिभागी खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी।

गोवा में 26 अक्तूबर से नौ नवंबर तक राष्ट्रीय खेल होने हैं, लेकिन इसमें उत्तराखंड से कितने खेलों में कितने खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन इसकी सूची जारी नहीं कर पाया था। जबकि खेल शुरू होने में कुछ दिन शेष बचे थे।
  • खिलाड़ियों का चयन कर सूची तैयार

विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार के मुताबिक ओलंपिक एसोसिएशन, राष्ट्रीय खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन कर इसकी सूची तैयार करती है। जो व्यवस्था अन्य प्रदेशों में है, ठीक वही व्यवस्था उत्तराखंड में है। खेल विभाग का काम इतना होता है कि यदि ओलंपिक एसोसिएशन खेलों के प्रशिक्षण या अन्य को लेकर विभाग से किसी तरह की मदद मांगती है तो विभाग इसमें सहयोग करता है।

  • 18 खेलों में 140 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड से कयाकिंग और कैनोइंग में 13, साइकिल चलाने में एक, तैराकी में छह, वुशु में चार, भारोत्तोलन में दो, जुड़ों में छह, तायक्वांडो में सात, मिनी गोल्फ में 20, योगा में 10, शूटिंग में तीन, फुटबॉल में 12, बॉक्सिंग में 10, पेनकैकसिल्ट में सात,सेपकटकरा छह, एथलेटिक्स में 14, बैडमिंटन में 11, तीरंदाजी में छह, गोल्फ में दो खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। वहीं 47 कोच व स्टाफ भी गोवा जाएगा।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img