03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली-एनसीआर में लगे भूकंप के झटके, हरियाणा के फरीदाबाद में था केंद्र

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह झटके राजधानी दिल्ली सहित आसपास के शहरों फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा में लगे हैं। रिक्टल स्केल (Richter Scale) पर भूकंप की तीव्रता 3.1 रही।

  • आईटीओ के समीप भू के झटके की खबर के बाद बिल्डिंग से बाहर निकल खड़े लोग

जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके शाम चार बजकर 8 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र (Earthquake Epicenter) हरियाणा का फरीदाबाद जिला रहा है। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में भूकंप इसी महीने 3 अक्टूबर को भी आया था।

  • 3 अक्टूबर को लगे थे जोरदार झटके

दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के शहरों में 3 अक्टूबर को भी भूकंप आया था। उस दौरान लोगों ने भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए थे। लोग अपने घरों, कार्यालयों से बाहर निकल आए थे। दोपहर को 02:51 बजे भूकंप के झटके लगे थे। उस दौरान भूकंप की तीव्रता 6.2 रही थी। दोपहर में आए भूकंप का केंद्र नेपाल में था।

  • नेपाल था भूकंप का केंद्र

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, एक घंटे के भीतर देश में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। देश के पश्चिमी हिस्सों में 6.3 और 5.3 तीव्रता का तेज भूकंप आया। इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img