03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बैंक वालों की ऐसी हरकत… शर्मनाक

Spread the love
  • परेशान हाल युवक चौकी पहुंचा, पुलिस को बताई सारी बात

एफएनएन, रुद्रपुर : लॉकडाउन ने पहले ही आम आदमी की कमर तोड़ रखी है, ऊपर से केंद्र के निर्देश होने के बाद भी बैंक वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रुद्रपुर में सामने आया है। मात्र कुछ रुपए के लिए बैंक वाले लोन धारक को परेशान कर रहे हैं। यहां तक कि उसके घर पर पहुंचकर धमकियां भी दे रहे हैं। इस मामले की शिकायत पुलिस चौकी में भी की गई है। मामला रुद्रपुर की फुलसुगा, जनपद कॉलोनी का है। यहां रहने वाले मितेश गुप्ता ने वर्ष 2018 में बजाज फाइनेंस से 38000 का लोन लिया था। मितेश का कहना है कि वह अब तक 38000 के बदले ₹83000 जमा कर चुके हैं लेकिन बैंक के लोन से पीछा नहीं छूट रहा।₹13000 का बकाया निकाला जा रहा है। वह पहले ही परेशान है, ऊपर से ₹13 की देनदारी के लिए बैंक वालों ने जीना दूभर कर दिया है। कभी उसके घर आकर परिवार के लोगों से अभद्रता तो कभी उसे फोन पर धमकी दी जा रही है। परेशान हाल मितेश गुप्ता कांग्रेस के महानगर महामंत्री अमनदीप सिंह विर्क के साथ चौकी पहुंचे और पूरा मामला पुलिस के सामने रखा। पुलिस ने बैंक वालों से बात की और शेष रकम जमा कराने के लिए 4 दिन की मोहलत मितेश को दिलाई।बड़ा सवाल यह है कि आखिर लॉकडाउन में बैंक अधिकारियों का यह व्यवहार कहां तक उचित है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img