03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : नीती घाटी में टिंबरसैंण महादेव बनेगा तीर्थाटन का नया डेस्टिनेशन, यात्रा को बढ़ावा देने पर फोकस

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : चमोली जिले के नीती घाटी में टिंबरसैंण महादेव तीर्थाटन का नया डेस्टीनेशन बनेगा। टिंबरसैंण गुफा में अमरनाथ की तरह प्राकृतिक रूप से शिवलिंग की आकृति बनाती है। चारधाम यात्रा नवंबर माह में संपन्न हो जाती है। इसके बाद सरकार का फरवरी व मार्च में टिंबरसैंण महादेव की यात्रा को बढ़ावा देने पर फोकस है।

सरकार का मानना है कि सीमांत गांव में पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। चीन सीमा से सटी नीती घाटी में टिंबरसैंण महादेव की गुफा है। जहां हर साल लगभग 10 फीट तक ब र्फ का शिवलिंग बनता है। स्थानीय लोग पूजा अर्चना के लिए जाते हैं। लेकिन अभी तक देश दुनिया के श्रद्धालुओं को टिंबरसैंण महादेव के बारे में कम जानकारी है।

  • धार्मिक पर्यटन का नया डेस्टीनेशन बनाने पर काम कर रही सरकार

अब सरकार अमरनाथ की तर्ज पर टिंबरसैंण महादेव की यात्रा को बढ़ावा देने की योजना बना रही है। अभी तक तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आते हैं। हर साल यात्रा नया रिकॉर्ड बना रही है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि टिंबरसैंण महादेव को धार्मिक पर्यटन का नया डेस्टीनेशन बनाने पर सरकार काम कर रही है।

इससे सीमांत गांव नीती माणा में पर्यटन को बढ़ावा मिलने से पलायन रुकेगा। हमारा प्रयास है कि टिंबरसैंण महादेव की यात्रा के लिए देश दुनिया से तीर्थयात्री उत्तराखंड आएं। इस यात्रा का भी फरवरी व मार्च में प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथ ही टिंबरसैंण में तीर्थयात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है।

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img