03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विधायक बेहड ने धौरा डाम क्षेत्र में किया जनसंवाद, विधायक निधी से अनेकों विकास कार्यों की घोषणा की

Spread the love

एफएनएन, किच्छा : विधायक तिलक राज बेहड़ ने धौरा डाम क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जीरो बंदा, गुरद्वारा रोड, चीमा लेंन, प्रधान लेन, दीवान झाला, बंगाली कलौनी, कोट खर्रा, अमर सिंह लेंन में पहुंचकर जनसंपर्क किया व क्षेत्रवासियों से मुलाक़ात कर समस्याओं को सुना व निश्तारण किया।

इस दौरान सभी ग्रामवासियों ने अपने अपने क्षेत्रों में विधायक बेहड़ का स्वागत किया व अपने अपने क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत कराया इस दौरान मुख्य रूप से राशन कार्ड,जॉब कार्ड,विधुत सम्बन्धी समस्याओं से अवगत कराया तथा 11000 वोल्टेज के मामला से अवगत कराया,कोटखर्रा में पूर्व में विधायक बेहड़ द्वारा बनायीं गयी 900 मीटर सड़क की मरम्मत की मांग लोगो ने रखी,अमर सिंह लेंन में 250 मीटर सड़क की मांग,बंगाली कलौनी में 100 मीटर सड़क, अनुसूचित क्षेत्र में बरात घर आदि बनाने की लोगो ने मांग रखी तथा प्रधान के प्रति लोगो ने रोष प्रकट किया, कुछ ग्राम वासियों द्वारा बीमा कम्पनी द्वारा धोखा धड़ी किये जाने के मामले से विधायक बेहड़ को अवगत कराया।

विधायक बेहड़ ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया,तथा धौराडाम क्षेत्र में विधायक निधि से 15 विधुत पोल लगाये जाने,बंदा क्षेत्र में बाउंड्रीवॉल का निर्माण,500 मीटर छोटी-छोटी सी०सी० सड़क का निर्माण कराये जाने,प्रधान लेंन में 500 मीटर सड़क का निर्माण कार्य जाने,दीवान झाला में 300 मीटर सड़क का निर्माण कराये जाने,दीवान झाला में 1 कमरे का निर्माण तथा अंबेडकर द्वार का सौंदर्य करण निर्माण विधायक निधि से कराये जाने की घोषणा की तथा इस दौरान विधायक बेहड़ ने कहा पूर्व में भी उनके कार्यकाल में ही यहाँ पर अनेको विकास कार्य कराये गये थे उसके बाद किसी प्रकार का कोई नया काम यहाँ नहीं हुआ है।

बेहड़ ने कहा पूर्व में उन्होंहे यहाँ पर वन विभाग की ज़मीन पर भारत सरकार से नो ऑब्जेक्शन प्राप्त कर सड़कों का निर्माण कराया, प्राइमरी स्कूलों का निर्माण कराया तथा यहाँ पर बिजली भी उनके प्रयासों से ही आई थी तथा इस बार भी वे यहाँ तमाम विकास के कार्यो को पूरा करेंगे और यहाँ के निवासियों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रयासरत है। इस दौरान पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह, जसविंदर सिंह, गुलशन सिंधी, बलवंत सिंह, सुन्दर सिंह, विक्रम, बसंत, भजन सिंह,बलविंदर सिंह,सपन मण्डल, बलवीर सिंह, रक्षपाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img