03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पत्रकारों पर भड़के जदयू विधायक, सवाल पूछे जाने पर पत्रकारों से की बदसलूकी

Spread the love

एफएनएन, पटना : जदयू विधायक गोपाल मंडल  शुक्रवार को पत्रकारों पर भड़क गए। इस दौरान उन्होंने अपशब्द भी कहे। दरअसल, हाथ में रिवॉल्वर लिए अस्पताल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने को लेकर उनसे मीडिया कर्मियों ने सवाल पूछा था। इस पर जवाब देते समय उन्होंने मीडिया से यहां तक कह दिया कि तुम लोग क्या हमारे बाप हो।

बता दें कि जदयू विधायक गोपाल मंडल का अस्पताल में रिवॉल्वर लेकर जाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस खेमे में हड़कंप मच गया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच भी की थी।

वहीं, इसे लेकर विभिन्न तरीके से पुलिस ने मामले को खंगाला था। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने जदयू विधायक (JDU MLA) को गुरुवार को ही क्लीन चिट दे दी थी

 

 

 

    • क्या है मामला

जदयू के गोपालपुर विधायक एवं सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल बीते मंगलवार की शाम हाथ में रिवाल्वर लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंचे थे। यहां उन्हें अपनी पोती अवनि का सिटी स्कैन कराना था।

विधायक के हाथ में रिवॉल्वर देख आसपास के लोग सकते में आ गए थे। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया था। उस समय पूछने पर जदयू विधायक ने स्थानीय ठेठ अंदाज में जवाब दिया था


  • विधायक ने दी थी सफाई

जदयू विधायक के अस्पताल में रिवॉल्वर लेकर जाने के मामले की एएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी और इंस्पेक्टर एसके सुधांशु ने जांच की थी।

विधायक ने रिवॉल्वर का लाइसेंस भी पुलिस को दिखाया था। विधायक ने इस मामले में अपनी सफाई भी दी थी। उन्होंने बताया था कि वह क्यों रिवॉल्वर लेकर अस्पताल चले गए थे।

 

 

Hot this week

Haldwani Base अस्पताल की इमरजेंसी में हमला, घायल युवक के साथी पर धारदार हथियार से वार

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी के बेस अस्पताल में उस...

Rahul Gandhi का छात्र संवाद राजनीतिक ड्रामा, युवाओं का समय किया बर्बाद: महेंद्र भट्ट

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र...

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img