03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चीन में भी भारत के ‘गोल्डन ब्वॉय’ नीरज चोपड़ा ने दिलाया सोना, किशोर जेना के नाम रहा सिल्वर

एफएनएन, नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2023 में भी नीरज चोपड़ा का जलवा देखने को मिला है। नीरज ने चीन की धरती पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाल दिया है। नीरज ने अपने चौथे प्रयास में जैवलिन को 88.88 मीटर दूर फेंकते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। नीरज के अलावा, किशोर जेना ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल को अपने नाम किया।

  • नीरज ने दिलाया गोल्ड मेडल

नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो के फाइनल इवेंट में पहला थ्रो 85 मीटर दूर फेंका, लेकिन मैच अधिकारियों ने इस थ्रो को जायज करार नहीं दिया। नीरज के इस थ्रो को लेकर काफी देर विवाद भी हुआ और इसके बाद भारतीय एथलीट को दोबारा से पहले थ्रो फेंकने का मौका दिया गया। नीरज ने अपना पहला थ्रो 82.38 मीटर दूर फेंका। इसके बाद दूसरे प्रयास में नीरज ने जैवलिन को 84.49 मीटर फेंकते हुए नंबर एक की पोजीशन को हासिल कर लिया।

 

नीरज को गोल्ड मेडल के लिए अपने ही देश के खिलाड़ी किशोर जेना से कड़ी टक्कर मिली। जेना ने अपने तीसरे प्रयास में 86.77 मीटर दूर थ्रो फेंकते हुए नीरज को दूसरे नंबर पर ढकेल दिया। हालांकि, इसके बाद अपने चौथे प्रयास में नीरज ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी और भाले को 88.88 मीटर दूर फेंकते हुए एशियन गेम्स 2023 में अपना गोल्ड मेडल पक्का कर दिया।

  • किशोर जेना के नाम रहा सिल्वर

नीरज को फाइनल मुकाबले में कड़ी टक्कर देने वाले किशोर जेना की झोली में रजत पदक आया। जेना ने फाइनल अपने करियर का बेस्ट थ्रो फेंकते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। किशोर जेना ने अपने चौथे प्रयास में जैवलिन को 87.54 मीटर दूर फेंकते हुए रजत पदक को अपने नाम किया।

Hot this week

Uttarkashi : जहरीले सांप के डसने से महिला की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

एफएनएन , उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में...

Daler Mehndi विवाद पर CM धामी का बयान, बोले- अब मामले को तूल देने की जरूरत नहीं

एफएनएन , देहरादून : दलेर मेहंदी विवाद इन दिनों...

Topics

Uttarkashi : जहरीले सांप के डसने से महिला की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

एफएनएन , उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में...

Haldwani : लमजाला गांव में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, युवक-युवती घायल

एफएनएन , हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में काठगोदाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img