Saturday, February 21, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसावन कृपाल रूहानी मिशन सस्थापक संत दर्शन सिंह महाराज संत राजेन्द्र सिंह...

सावन कृपाल रूहानी मिशन सस्थापक संत दर्शन सिंह महाराज संत राजेन्द्र सिंह महाराज का होगा भव्य जन्म दिवस

एफएनएन, किच्छा : सावन कृपाल रूहानी मिशन के संस्थापक संत दर्शन सिंह महाराज और परम संत राजेन्द्र सिंह महाराज का जन्मोत्सव कार्यक्रम 3 अक्टूबर को शिवालिक बिहार स्थित कृपाल आश्रम में मनाया जायेगा। कार्यक्रम में पंजाब के सूफी शायर रिक्की शेरपुरी रूहानी कव्वालिया प्रस्तुत करेंगे।

यह जानकारी देते हुए सावन कृपाल रूहानी मिशन के स्थानीय सचिव विजय कटारिया ने बताया कि मंगलवार 3 अक्टूबर को सायं 4 बजे से 5 बजे तक कृपाल आश्रम में सत्संग होगा। उसके पश्चात बाल सत्संग के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। शाम को 6.30 बजे से रूहानी कव्वालियो का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पंजाब के सूफी शायर रिक्की शेरपुरी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक कार्यक्रम में गुरु का लंगर अटूट बरतेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments