03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की मनाई गई जयंती

एफएनएन, किच्छा : भारत की दो महान विभूतियां राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और स्व० पंडित लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन के उपलक्ष में समस्त कांग्रेसजन विधायक तिलक राज बेहड़ के कार्यालय पर एकत्रित हुए और राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को हर्षोल्लास से मनाई । इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर फूलों की माला पहनाकर तथा फूल चढ़ाकर उनको स्मरण किया व मिस्ठान वितरण किया। उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने महात्मा गाँधी अमर रहे, लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे के नारे लगाये व उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रण लिया।

इस मौके पर किच्छा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ ने महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि गांधी जिन्हें भारत में राष्ट्पता के रूप में जाना जाता है सत्य, अहिंसा और समाजिक न्याय के प्रतीक थे। गाँधी जी ने अहिंसा का मार्ग अपनाते हुए देश को आजादी दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई । गांधी जयंती हमें याद दिलाती है कि विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य और अहिंसा का मार्ग हमें बेहतर भविष्य की और ले जा सकता है। इस मौके पर किच्छा नगर अध्यक्ष दर्शन कोली ने लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कि भारत के दूसरे प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित लाल बहादुर शास्त्री का योगदान देश के प्रति भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने आजादी के बाद देश के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश हित में बहुत से निर्णय लिए।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, किच्छा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, ओमप्रकाश दुआ, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सिमरनजीत कौर,जगरूप सिंह गोल्डी, जीवन जोशी,लियाकत अंसारी,मोहम्मद आरिफ,सुनीलठाकुर, मिसबाउल कुरेशी, धर्मेंद्र सिंधी, अशोक मित्रा, नितिन शर्मा, बलविंदर सिंह, आरती, मीना देवी, एन यू खान, दलीप सिंह बिष्ट,जितेंद्र संधू,ताहिर मलिक, रेखा यादव ,राजकुमार कश्यप,प्रवीण सेन,अनिल कुमार,अर्जुन कोली, संदीप अरोरा आदि लोग उपस्थित रहे।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img