03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

स्वच्छता अभियान 2023: पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, हरियाणा के पहलवान अंकित बैयनपुरिया के साथ सफाई करते नजर आए, जनता को दिया खास मंत्र

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : आज पूरे देश में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करने के लिए लोग इकट्ठा हुए हैं। 1 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान के मौके पर पीएम मोदी ने एक खास वीडियो शेयर किया है और लोगों को स्वच्छता का मंत्र दिया है। स्वच्छता अभियान के मौके पर कई जगहों पर केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सफाई करते और झाड़ू लगाते देखा गया है।

  • पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान के मौके पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उनके साथ ’75 डे हार्ड चैलेंज’ को पूरा करने वाले हरियाणा के अंकित बैयनपुरिया भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों को झाड़ू लगाते और सफाई करते देखा जा सकता है।

इस मौके पर पीएम मोदी ने बैयनपुरिया को उनका चैलेंज पूर करने के लिए सराहा है और साथ ही लोगों से भी खास अपील की है। इस वीडियो के कैप्शन में पीएम मोदी ने लिखा, “आज, जब देश स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, अंकित बैयनपुरिया और मैंने भी वही किया! केवल स्वच्छता के अलावा, हमने इसमें फिटनेस और खुशहाली को भी शामिल किया है। यह सब स्वच्छ और स्वस्थ भारत की भावना के बारे में है!”

इस वीडियो के जरिए पीएम मोदी ने जनता को खास संदेश देने की कोशिश की है। पीएम मोदी ने पोस्ट में स्वच्छता के साथ स्वस्थ भारत पर भी फोकस करने का आग्रह किया है।

  • 2014 में शुरू किया था अभियान

मालूम हो कि पीएम मोदी ने साल 2014 को स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद से हर साल 1 अक्टूबर को पूरे देश में स्वच्छता अभियान मनाया जाता है। इस मौके पर सबसे अपील भी की जाती है कि वो अपने आस-पास में सफाई रखे और पर्यावरण को भी प्रदुषित करने से बचे। हर साल गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत कई कार्यक्रम भी आयोजित होता है।

  • अंकित पहलवान से की खास बातचीत

इस वीडियो में प्रधानमंत्री को अंकित से खास बातचीत करते देखा जा रहा है। पीएम मोदी ने इस वीडियो में उनसे स्वच्छता अभियान के बारे में पूछा और जाना की उनके सोनीपत में स्वच्छता का क्या हाल है। इसका जवाब देते हुए अंकित ने कहा कि लोग अब काफी सक्रिय हुए हैं।

दरअसल, अंकित इन दिनों ’75 डे हार्ड चैलेंज’ पूरा करने के बाद चर्चा में आएं हैं, जिसको लेकर पीएम मोदी ने उनसे पूछा कि आखिर यह चैलेंज क्या है। साथ ही, इसके बाद मोदी ने उनकी फिटनेस के बारे में पूछा कि वह अपनी फिटनेस को कितना समय देते हैं, तो इसके जवाब में अंकित ने कहा कि वह तीन से चार घंटे अपनी फिटनेस को देते हैं। पीएम मोदी ने अंकित के फिटनेस की तारीफ भी की।

  • अंकित का सपना हुआ पूरा

पीएम मोदी के साथ सफाई करते हुए पहलवान अंकित ने कहा कि उनका पीएम मोदी से मिलने का सपना पूरा हो गया है। अंकित ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने खेल को लेकर काफी कुछ किया है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया अभियान चलाया है, जिससे देश के युवा खिलाड़ियों को काफी प्रेरणा मिली है।

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img