03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सम्बद्धता विस्तारण के लिए विश्व विद्यालय पैनल ने किया महाविद्यालय का निरीक्षण

एफएनएन, किच्छा:  कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा गठित पैनल ने राजकीय महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान महविद्यालय की विश्वविद्यालय से अस्थाई संबद्धता के विस्तारण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। स्थलीय निरीक्षण के लिए गठित नौ सदस्यीय पैनल ने निर्धारित मानकों के आधार पर संस्था का निरीक्षण किया। संबद्धता पैनल कॉलेज में संबद्धता हेतु अपेक्षित व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आया।

महविद्यालय प्राचार्य डॉ राजीव रतन ने बताया कि महाविद्यालय में वर्तमान में संचालित होने वाले कला संकाय के छह विषयों- हिन्दी, अँग्रेजी,इतिहास, राजनीतिविज्ञान, अर्थशास्त्र तथा समाजशास्त्र- की संबद्धता के लिए विश्वविद्यालय पैनल द्वारा निरीक्षण किया गया है। पैनल निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर महविद्यालय के लिए विकास के रास्ते खुल सकेंगे। प्राचार्य ने बताया कि पैनल ने भूमि एवं भवन की उपलब्धता, कक्षों का न्यूनतम आकार, व्याख्यान कक्ष, पुस्तकालय, प्रशासनिक भवन, भंडार कक्ष, आई क्यू ए सी, बहुउद्देशयीय हॉल, शैक्षणिक ब्लॉक में कक्षों की न्यूनतम संख्या, दस्तावेजो के रख रखाव, फर्नीचर व उपकरण जल, विद्युत प्रसाधन आदि अनिवार्य सेवाओं, महाविद्यालय में उच्च कोटि के शैक्षणिक व प्रशासनिक वातावरण के लिए आधारभूत सुविधाओं आदि के आधार पर स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की है।

प्राचार्य ने उम्मीद जताई कि कुमाऊँ विश्वविद्यालय महाविद्यालय से अस्थाई संबद्धता का विस्तारण जल्द ही मिल सकेगा। विश्वविद्यालय संबद्धता पैनल की संयोजक डीन कला संकाय प्रोफेसर इन्दु पाठक ने कहा कि विविध मानकों के आधार मान्यता विस्तारण के लिए पैनल अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहा है। महाविद्यालय में संबद्धता के लिए अपेक्षित व्यवस्थाओं पर खुशी जताते हुए उन्होने कहा कि महाविद्यालय के समग्र विकास के लिए आवश्यक निर्देश भी दिये गए हैं, कहा कि पैनल अपनी विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र ही कुलपति कुमाऊँ विश्वविद्यालय को सौपेगा।

प्रोफेसर इन्दु पाठक की अध्यक्षता वाले निरीक्षण पैनल में विषय विशेषज्ञ प्रो0 अनिल कुमार जोशी, प्रो0 डी0 एस0 बिष्ट, प्रो0 एल0 एम0 जोशी, प्रो0 निर्मला ढैला बोरा,, प्रो0 एच सी जोशी, डाॅ एस एन राव, प्राचार्य, स्नातकोत्तर महविद्यालय खटीमा तथा अधिशासी अभियंता पी डब्लयू डी शामिल थे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ0 नरेश, प्रो पुष्पा देवी, डॉ प्रकाश, डॉ उमराव, डॉ हर्षिता, डॉ 0 मनीषा, शिक्षणेत्तर कार्मिक, शुभम, लवली पांडे, आनंद, गौतम, सोनू तथा रीतिका, प्रिया, रोशनी आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img