03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : अब सड़कों पर नहीं घूमेंगे बेसहारा गोवंश, धामी सरकार ने राज्य में की 47 गौशालाएं और बनाने की घोषणा

एफएनएन, पौड़ी: अब बेसहारा गोवंश सड़कों पर नहीं घूमेंगे। इनके लिए सरकार ने राज्य भर में 47 गोशालाएं और बनाने की घोषणा की है, जिसके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। उत्तराखंड के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बीती सोमवार की शाम यहां सर्किट हाउस में अनौपचारिक बातचीत में कहा कि सरकार द्वारा चार दिनों में ही पांच सौ से अधिक मवेशियों को सड़क से गोशालाओं में शिफ्ट किया जा चुका है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी।

  • पौड़ी पहुंचे कैबिनेट मंत्री बहुगुणा

पौड़ी पहुंचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि जिला स्तर पर जिलाधिकारी को यह अधिकार दिए गए हैं कि सरकारी भूमि को एनजीओ के माध्यम से गोशालाओं के प्रयोग में लाया जाए।

  • बेसहारा पशुओं के उद्धार के लिए शहरी विकास व पंचायती राज मंत्री भी आए आगे

बहुगुणा ने कहा कि बेसहारा पशुओं के उद्धार के लिए अब शहरी विकास और पंचायती राज मंत्री भी मदद के लिए आगे आए हैं। कहा कि प्रदेश में निराश्रित जानवरों के उद्धार के लिए 82 करोड़ की योजना से कार्य शुरू किया गया है।

  • एनजीओ की मदद से गोशालाओं का करेंगे निर्माण

कहा कि योजना के तहत डीएम को अधिकार दिए गए हैं कि वे सरकारी भूमि पर एनजीओ की मदद से गोशालाओं का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश से करीब साढ़े 23 हजार पशुओं को गोशालाओं में रखा जाना है। बीते चार दिनों में ही 500 से अधिक मवेशियों को सड़क से गोशालाओं में शिफ्ट किया जा चुका है।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img