Tuesday, February 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड में अब लॉकडाउन की जरूरत नहीं : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड में अब लॉकडाउन की जरूरत नहीं : मुख्यमंत्री

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्पष्ट कर दिया है कि अब प्रदेश में लॉक डाउन की कोई जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि सभी को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। मालूूम हो कि उत्तराखंड में कोविड संक्रमितो का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले दो दिन को ही ले लें तो राज्य में एक-एक हजार से ज्यादा और शुक्रवार को 995 संक्रमित व्यक्ति मिले हैं। चिंताजनक यह है कि अब एक्टिव केस भी नौ हजार से ज्यादा हो चुके हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को कहा कि निश्चित रूप से पिछले कुछ दिनों से कोविड संक्रमण के मामले बढ़े हैं। हालांकि इसका एक कारण टेस्टिंग ज्यादा होना भी है। जागरूकता बेहद जरूरी है। नियमों का पालन करने से इस महामारी पर हरहाल में नियंत्रण पाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की तैयारियां पूरी हैं। निजी अस्पतालों को वेंटीलेटर उपलब्ध कराए गए हैं। सरकार की कोशिश होम आइसोलेशन को बढ़ावा देने की है। कुछ भाजपा विधायकों के फिर से लॉकडाउन लागू किए जाने संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि राज्य केंद्र सरकार और आइसीएमआर द्वारा जारी एडवाजरी का ही अनुपालन करती है। अगर विशेषज्ञ लॉकडाउन की राय देते हैं तो सरकार इस संबंध में विचार कर सकती है। हालांकि फिलहाल लॉकडाउन लागू करने की कोई जरूरत नहीं है। लॉकडाउन समाधान नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments