03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी में मृत किसानों के नाम पर करोड़ों की लूट

एफएनएन, लखनऊ: बलरामपुर जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। करीब ढाई लाख किसानों को सम्मान निधि दिए जाने का सरकारी विभाग दावा कर रहा है, लेकिन जिन लोगों को सम्मान निधि दिए जाने की बात कही गई है वह लोग इस दुनिया में नहीं हैं। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत की। इस मामले में जब जांच की गई तो पता चला कि 740 ऐसे किसानों को इसका लाभ दिया जा रहा था जो मृत हो चुके है।

फर्जीवाड़े में 67 किसान भी शामिल

इस फर्जीवाड़े में 67 ऐसे किसान भी शामिल हैं जिनका नाम पता आधार कार्ड और बैंक खाते में रजिस्ट्रेशन अलग-अलग तरह से करा कर विभागीय मिलीभगत से इसका सत्यापन भी हो गया। इसके बाद इन लोगों को इसका लाभ भी मिलने लगा। हालत यह हो गई कि एक किसान को दो-दो जगह से उसके खाते में पैसा पहुंचने लगा इस मामले मेजर पड़ताल की गई तो 2000 ऐसे किसान भी सामने आए जिन्होंने फर्जी आवेदन पत्रों से लाभ लेना शुरू कर दिया। जबकि उनका खाते और आधार कार्ड से मिलान नहीं हो पाया था ।

पिछले साल शुरू हुई थी योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पिछले साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू की थी। योजना के तहत हर किसान को दो 2000 रूपए की 3 किस्ते यानी कि कुल 6000 एक साल में मिलना होता है। अब यह बड़ा फर्जीवाड़ा आने के बाद कृषि विभाग इस मामले को दबाने की कोशिश में जुटा हुआ है और कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img