एफएनएन, किच्छा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 105 वें संस्करण के प्रसारण को पूर्व विधायक ने भाजपा पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ के साथ सुना तथा पार्टी हित में कार्य करते हुए पार्टी के हाथो को मजबूत बनाने का आव्हान किया। इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात से हम सभी को नई दिशा,नई सोच और नई प्रेरणा मिलती।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा के साथ हमें समाज में एक नवीन सकारात्मक सोच के साथ बदलाव में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, कुंदन लाल खुराना, धर्मराज जायसवाल, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, गोल्डी गोराया, ओम तनेजा, हरीश सक्सेना, राजीव लता सिंह, सुनीता गंगवार, पूनम अग्रवाल, करुणा तिवारी थे।