03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अतिक्रमण की कार्रवाही से नाराज पीडब्लूडी के खिलाफ व्यापारियों का साकेंतिक एक दिवसीय बाजार बंद

Spread the love

एफएनएन, किच्छा : पीडब्लूडी द्वारा नगर के बाजार में किये गये अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी किये जाने के बाद नाराज व्यापारियों ने एक दिवसीय बाजार बंद का आव्हान किया। इस दौरान उन्हांेने चेतावनी देते हुए साफ किया कि पीडब्लूडी द्वारा अगर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नही किया गया तो वह संकेतिक प्रदर्शन छोड़ उग्र आंदोलन को बाध्य होगे।

इधर बंडिया के व्यापारियों ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों पर सवालिया निशान लगाते हुए नाराजगी जाहिर करते हुए व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहे प्रदर्शन को ढोग बताया उनका आरोप था कि व्यापार मंडल पदाधिकारी खानापूर्ति कर व्यापारियों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है।

विदित हो कि पीडब्लूडी द्वारा नगर क्षेत्र के हल्द्वानी मार्ग मुख्य बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रो में अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए पीडब्लूडी की भूमि को खाली कराये जाने हेतु निरन्तर नोटिस बांट व्यापारियों से अतिक्रमण खाली कराये जाने की मांग कर रही है, इसी क्रम में पीडब्लूडी द्वारा नगर के व्यापारियों को नोटिस बांटे जाने के बाद से व्यापारियों द्वारा गुस्से के बीच एक दिवसीय बंद का आव्हान कर प्रशासन को चेतावनी देने का काम किया गया। व्यापारियों से समस्त बाजार बंद करते हुए व्यापारियों को आंदोलन को सफल बनाने का आव्हान किया।

इस क्रम में स्थानीय व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेसी नेता संजीव कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला, उपाध्यक्ष विजय कुमार अरोरा ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किये जाने पर व्यापारी एक जुटता के साथ प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलेगे, उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी सूरत में बर्दाश्त नही किया जायेगा, साथ उन्होंने साफ किया उनके द्वारा किसी भी क्षेत्र में अतिक्रमण नही किया गया है। इस मौके पर निर्मल सिंह हंसपाल, ऋषि बजाज, राम अवतार, सचिन अग्रवाल, विकास मित्तल, राजेश अग्रवाल, नीरज बजाज, मनीष बजाज सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img