03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नारी शक्ति वंदन विधेयक: ‘लीडर को लीडर बनना पड़ेगा’, राहुल गांधी पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कसा तंज

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली:  राहुल गांधी द्वारा पूछे गए सवाल पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, लीडर को लीडर बनना पड़ेगा। ट्यूटर से काम नहीं चलता है। एनजीओ को लेकर आ जाते हैं। वो आपको समझाते हैं और आप बोलकर निकल जाते हैं। ऐसे तो नहीं चलेगा।

राहुल गांधी ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान सरकार पर सीधा हमला करते हुए पूछा था कि सरकार में कितने कैबिनेट सेक्रेटरी ओबीसी है। इस सवाल पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रतिक्रिया दी।

1992 से पहले के लोग ही वर्तमान में कैबिनेट सेक्रेटरी
उन्होंने कहा कि पहले वे ये बताएं 2004 से 2014 के बीच कितने सेक्रेटरी ओबीसी थे और कहां थे। उन्होंने कहा, नेहरु कार्यकाल में काका कालेलकर की रिपोर्ट आई थी। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय में मंडल कमीशन की रिपोर्ट आई थी। उसके बाद 1992 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सर्विसेज में ओबीसी को रिजर्वेशन दो। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा, अभी जो भी कैबिनेट सेक्रेटरी हैं, वे सभी 1992 से पहले के लोग हैं।

नड्डा बोले, 12 महिलाएं मुख्यमंत्री के पद पर रह चुकी हैं 
जेपी नड्डा ने जोर देते हुए कहा कि आजाद भारत में 12 महिलाएं मुख्यमंत्री पद पर रह चुकी हैं। कई देशों में महिलाओं ने वोटिंग राइट्स के लिए संघर्ष किया है। हमारे देश के पहले आम चुनाव में यह अधिकार महिलाओं को मिल गया था। यहां तक कि हमारे देश को कई दूसरे के मुकाबले पहली महिला प्रधानमंत्री मिली थी।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img