03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नानकमत्ता में ट्रक से कुचल कर दो बाइक सवार महिलाओं की दर्दनाक मौत

Spread the love

एफएनएन, नानकमत्ता : नानकमत्ता में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बैंक से पैसे निकालने आई बाइक सवार दो महिलाओं की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा इतना दर्दनाक था कि पहिए के नीचे आने से महिलाओं के शवों के चिथड़े उड़ गए। घटना स्थल पर लोगों का जमवाड़ा लग गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ग्राम बरकी डांडी निवासी कमल सिंह राणा पुत्र स्व जितेंद्र सिंह राणा अपनी बाइक से अपना मेडिकल करवाने नानकमत्ता आ रहा था। गांव की ही परमजीत कौर पत्नी गुरदीप सिंह, जसविंदर कौर पत्नी मनजीत सिंह नानकमत्ता बैंक से पैसे निकालने के लिए आ रही थी।

कमल राणा से लिफ्ट मांगी और बाइक पर बैठ गई। गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में स्थित पंजाब नेशनल बैंक से दोनों महिलाएं ने पैसे निकाल कर बाइक से सवार होकर नगर की ओर आ रही थी कि सितारगंज से खटीमा की ओर जा रहे ट्रक यूके 06 सीए 3806 अलमस्त तिराहे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो महिलाओं की ट्रक के पहिए के नीचे आने से दर्दनाक मौके पर मौत हो गई है। शव शत-विक्षत हो गए।

बाइक सवार चालक कमल सिंह राणा बाल बाल बच गया और मामूली सी चोट आई है। घटनास्थल पर भीड़ को देख ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। सूचना पर थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव अपनी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर भीड़ को काबू किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। शांति व्यवस्था को लेकर सितारगंज के कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल पुलिस की टीम के घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

परिजनों का रो रो के बुरा हाल। मृतक परमजीत कौर की एक लड़की दो पुत्र हैं। मृतक जसविंदर कौर की एक लड़की है। मृतक जसविंदर कौर का पति राजस्थान में मजदूरी करने गया हुआ है। थाना परिसर में परिजनों का जमावड़ा लग गया और परिजनों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की। दर्दनाक हादसा होने वाली घटना नगर में आग की तरह फैल गई।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img