03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कटी थी हाथ की नस, दफ्तर में अचेत मिले ओएनजीसी के डीजीएम

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : यहां ओएनजीसी के डीजीएम अपने ही कार्यालय में अचेत अवस्था में मिले हैं। उनके हाथ की नस कटी हुई थी और चारों ओर खून फैला हुआ था। ओएनजीसी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिनर्जी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। डीजीएम की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार ओएनजीसी अस्पताल से उन्हें सूचना मिली कि एक अफसर को हाथ की नस काटे जाने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अफसर का नाम खेमलाल आर्य है, जो ओएनजीसी में इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकॉम डीजीएम पद पर तैनात हैं। स्टाफ के अनुसार देर शाम तक आर्य दफ्तर से बाहर नहीं आए तो उन्होंने अंदर जाकर देखा। वहां आर्य अपनी सीट पर बेहोश पड़े थे। आसपास खून बिखरा हुआ था और उनके हाथ की नस कटी हुई थी। खेमलाल आर्य नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के बद्रीश कॉलोनी में रहते हैं। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सूचना पर उनके पुत्र सिनर्जी अस्पताल में पहुंचे। पुलिस यह पता लगा रही है कि उनकी हाथ की नस कैसे कटी।

Hot this week

Haldwani Base अस्पताल की इमरजेंसी में हमला, घायल युवक के साथी पर धारदार हथियार से वार

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी के बेस अस्पताल में उस...

Rahul Gandhi का छात्र संवाद राजनीतिक ड्रामा, युवाओं का समय किया बर्बाद: महेंद्र भट्ट

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र...

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img