03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

केएलए परिवार ने धूमधाम से मनाया आजादी का पर्व

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : केएलए इंडिया लि0 में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस बार ध्वजारोहण केएलए के सीनियर स्टाफ गिरीश चन्द्र, भुवन चंद, कुलदीप, श्री प्रकाश, अहसान ने संयुक्त रूप से किया। ध्वजारोहण के पश्चात समारोह को सम्बोधित करते हुए केएलए के एमडी अरूण अग्रवाल ने कहा कि देश को गुलामी से मुक्त कराने में हजारों वीर सपूतों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी तब जाकर हमें आजादी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि हम अमर शहीदों का ऋण कभी चुकता नहीं करते। सही मायने में आजादी तभी साकार होगी जब हम सभी देश का गौरव और मान सम्मान बढाने के लिए तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि देश

के विकास और समृद्धि की चिंता सभी को होनी चाहिए तभी शहीदों का बलिदान साकार होगा और देश निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केएलए के डायरेक्टर अशोक अग्रवाल ने कहा कि केएलए परिवार देश की समृद्धि के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर कंपनी कर्मचारियों को प्रोत्त्साहित किया गया। साथ ही देश भक्ति के गीत भी गाये गये। इस अवसर पर उत्सव अग्रवाल, लक्ष्य अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, रंजिता अग्रवाल, अनीशा, सलोनी, निकिशा, सुनील, प्रेमपाल, विजय, जीत सिंह, धर्मपाल, प्रभु दयाल, राजेन्द्र, सुरेन्द्र, विनोद, राजनाथ आदि भी मौजूद रहे।

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img