03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: टीएचडीसी में हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही जंग के साथ सीएम योगी से वार्ता करेंगे धामी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : सुप्रीम कोर्ट में टीएचडीसी इंडिया लि. में 25 फीसदी की लड़ाई लड़ रही उत्तराखंड सरकार अब वार्ता के विकल्प पर भी पूरी गंभीरता से विचार कर रही है। माना जा रहा है कि अदालती जंग से बाहर योगी सरकार से बातचीत करके धामी सरकार 50-50 की हिस्सेदारी पर सहमति बना सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी मुख्यमंत्री को यही सलाह है कि कोर्ट से बाहर यदि कोई समाधान निकल सकता है तो उस दिशा में गंभीरता आगे बढ़ना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री आने वाले दिनों में हिस्सेदारी के मसले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा कर सकते हैं।

दोनों सरकारों के परस्पर संवाद के जरिये परिसंपत्तियों के विवाद सुलझे हैं। इसी तर्ज पर धामी सरकार बातचीत से टीएचडीसी में हिस्सेदारी चाहती है ताकि जल्द समाधान निकल सके। कोर्ट में चल रहे मामले में उत्तराखंड सरकार अपना पक्ष मजबूत मानकर चल रही है।

  • सरकार वार्ता के जरिये रास्ता निकाल रही

सरकार की ओर से मुद्दों का निर्धारण हो गया है। रिटर्न एवीडेंस भी दे दिए गए हैं। यूपी को अभी एवीडेंस देने हैं। इसके बाद क्रॉस एग्जामिनेशन होगा फिर बहस होगी। इस प्रक्रिया के लंबे खिंचने के आसार हैं इसलिए सरकार वार्ता के जरिये रास्ता निकाल रही है ताकि हिस्सेदारी का लाभ जल्द लिया जा सके। बेशक इसके लिए 25 हिस्सेदारी आधे पर यानी 12.50 प्रतिशत पर कबूलनी पड़े।

केंद्र सरकार का ऊर्जा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों के लिए यह नियम है कि जिस राज्य में उसका मुख्यालय होगा, उस राज्य को 25 हिस्सेदारी मिलेगी। जब टीएचडीसी बनाया गया तब एक राज्य था। अब उत्तराखंड अलग राज्य है इसलिए राज्य हिस्सेदारी की दावेदारी कर रहा है। हम दोनों विकल्पों पर जा रहे हैं। राजनीतिक माध्यम से वार्ता के जरिये रास्ता निकालने का प्रयास है। – आर मीनाक्षी सुंदर, सचिव, ऊर्जा

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img