Monday, March 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडनगर निगम सभागार में सम्मानित किए गए स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन

नगर निगम सभागार में सम्मानित किए गए स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन

एफएनएन, रुद्रपुर : नगर निगम सभागार में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित “क्रांतितीर्थ ( क्रांतिधरा के बलिदानियों को नमन ) श्रंखला” के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह और विधायक शिव अरोरा ने शिरकत की।

उनके साथ ही विशिष्ट अतिथि मेयर रुद्रपुर रामपाल सिंह एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख नरेन्द्र और कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी हरीश मुंजाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया गया। बनवासी कल्याण कन्या विद्यालय की छात्राओं द्वारा देशभक्ति के रंगारंग कार्यकम की प्रस्तुति भी दी गई।

कार्यक्रम मे कार्यक्रम संरक्षक समरपाल सिंह, कार्यक्रम संयोजक निखिलेश शांडिल्य, सह मनोज मित्तल, सचिव मानस जायसवाल, मीडिया प्रभारी योगेश वर्मा और सदस्य -माधवी, पूजा शर्मा, गुंजन बाठला जी, रश्मि रस्तोगी, अमित गंभीर, नीरज अग्रवाल, मोहित शर्मा, विजय बहादुर, नीरज त्यागी, गोपाल पांडेय और आदि लोग मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments