03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड की 13 महिलाओं और किशोरियों को कल किया जाएगा तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित, 35 को आंगनबाड़ी सम्मान

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश की 13 महिलाओं और किशोरियों को राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। उनको मंगलवार को आईआरडीटी सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली महिलाओं और किशोरियों को राज्य सरकार की ओर से तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है, इस साल 13 महिलाओं को यह पुरस्कार दिया जाएगा। हर जिले से एक महिला या किशोरी का इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इसमें दिव्यांग खिलाड़ी मोहिनी कोरंगा एवं नीलिमा राय समेत कई का चयन किया गया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए अल्मोड़ा जिले से चंद्रा देवी, उमा आर्य, पुष्पा और शीला देवी का चयन किया गया है। वही बागेश्वर जिले से जानकी देवी, लीलावती देवी, अनीता नेगी, शशि कला, चंपावत जिले से उर्मिला बिष्ट, देहरादून से शहनाज व सारो देवी, हरिद्वार से यशोदा शर्मा, शशि, रूबी, रुकय्या का चयन किया गया है।

नैनीताल जिले से धनी मेवाड़ी, तारा भट्ट ,नीतू पौड़ी जिले से संगीता, सावित्री, विमला, सुनीता व ज्योति, पिथौरागढ़ जिले से नीमा, शिवांगी देवी, हन्सा कन्याल, रुद्रप्रयाग जिले से राजेश्वरी देवी, टिहरी जिले से पूजा चमोली, पदमा उनियाल ,राजमती नेगी, उधम सिंह नगर जिले से रंजू , राधा चंद एवं उत्तरकाशी जिले से राजवती देवी का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है विभाग की ओर से एक अन्य का नाम अभी जारी नहीं किया गया है। इसी तरह तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए कुछ का नाम अभी घोषित नहीं किया गया है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img