03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून समेत सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन का भी खतरा

एफएनएन, देहरादून : राजधानी देहरादून समेत सात जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

अन्य जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तेज बारिश हो सकती है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो सकते हैं।

जानें कहां कैसा है मौसम का मिजाज

  • यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में हल्के बादल
  • मसूरी शहर में हल्की धूप
  • नैनीताल में भारी बारिश
  • हल्द्वानी में हल्की बारिश
  • रामनगर में बादल
  • रुद्रपुर में हल्की धूप।

चारधाम यात्रा की रफ्तार हुई धीमी

प्रदेश में लगातार बारिश के चलते चारधाम यात्रा की रफ्तार पर धीमी पड़ गई है। लगातार हादसे की खबरें भी सामने आ रही है, जिस कारण यहां श्रद्धालुओं की संख्या घट रही है। प्रशासन द्वारा भी सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को धाम के लिए रवाना किया जा रहा है। दूसरी तरफ यमुनोत्री धाम में भी पैदल मार्ग पर जोखिम भरी आवाजाही हो रही है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img