03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रेमनगर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 10 मकान मालिकों का चालान कर लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: प्रेमनगर क्षेत्र में बाहरी राज्यों के व्यक्तियों की ओर से लगातार की जा रही मारपीट की घटनाओं को देखते हुए प्रेमनगर थाना पुलिस की ओर से शनिवार देर रात क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 450 घरों का सत्यापन किया गया, जहां 10 मकान मालिक ऐसे पाए गए जिन्होंने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराया हुआ था। ऐसे मकान मालिकों पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।

तीन आरोपित गिरफ्तार

बीते 31 जुलाई की रात को कुछ दबंगों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन को सीएनजी भरवाने को लेकर बुरी तरह से पीट दिया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि इनमें अधिकतर आरोपित बिना सत्यापन के रह रहे थे। फरार हुए आरोपितों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल रहा है क्योंकि पुलिस के पास उनका पता नहीं है।

पुलिस ने 450 परिवारों का किया सत्यापन

शनिवार देर रात थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज झाझरा दीपक मैठाणी , दारोगा संजय रावत सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने प्रेमनगर, सैनिक कालोनी, केहरी गांव आदि क्षेत्रों में निवास करने वाले बाहरी व्यक्तियों, किराएदारों, छात्रों सहित 450 परिवारों का सत्यापन किया। इस दौरान किरायदारों का सत्यापन न कराये जाने पर 10 मकान मालिकों का चालान किया।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img