Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
एफएनएन, देहरादून: हर्रावाला रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री जनता को संबोधित भी करेंगे।
रेलवे की ओर से हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला समेत अन्य मौजूद हैं।
वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास
शिलान्यास कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। ग्यारह बजे प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास करेंगे। रेलवे की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 508 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसमें मुरादाबाद मंडल के 12 स्टेशन शामिल है। इसमें देहरादून का हर्रावाला व हरिद्वार का रुड़की रेलवे स्टेशन शामिल है।
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.