03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार में नदी में फंसी यूपी रोडवेज की बस, गले-गले आई 70 सवारियों की जान

एफएनएन, हरिद्वार : पहाड़ों पर हो रही बारिश से मैदानी इलाकों में नदियों का जलस्‍तर बढ़ गया है। शनिवार को हरिद्वार के लालढांग में कोटा वाली नदी ऊफान पर आ गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश परिवहन की सवारियों से भरी बस नदी के बीच फंस गई। क्रेन की मदद से फिलहाल बस को नदी में ही यथावत रोका गया है। बस में करीब 70 सवारी मौजूद हैं।

  • हरिद्वार में सुबह से बारिश जारी

हरिद्वार में सुबह से ही वर्षा हो रही है। सुबह कुछ देर को तेज वर्षा हुई उसके बाद धीमी परंतु लगातार वर्षा हो रही है। इसके चलते स्थानीय लोग जल भराव की आशंका से डर गए हैं।

हालांकि अभी तक बिजली और पानी सप्‍लाई पर इसका असर नहीं पड़ा है। लेकिन इस बात की पूरी आशंका है कि अगर अगले कुछ घंटे तक यही स्थिति बनी रही तो लंबे समय के लिए बिजली कटौती हो जाएगी और पानी भी बंद हो जाएगा।

  • देहरादून में झमाझम बारिश, चारधाम यात्रा बाधित

शनिवार सुबह देहरादून में अचानक मौसम बदल गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं। देहरादून उत्तरकाशी व बागेश्वर में कहीं-कहीं तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं।

  • उत्‍तरकाशी-पौड़ी में फटा बादल

वहीं पौड़ी जिले में थलीसैंण ब्लाक के अंतर्गत ग्राम रौली में बीती रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। उत्‍तरकाशी के पुरोला में भी बादल फटने की घटना सामने आई है। बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे मलबा आने से बंद हो गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img