03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

छात्रों की समस्या खत्म, अग्निवीर भर्ती परीक्षा देने वाले अगले सेमेस्टर में होंगे प्रमोट

एफएनएन, देहरादून : अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की समस्या का समाधान हो गया है। ऐसे छात्र दूसरे सेमेस्टर में प्रमोट होंगे। हालांकि उन्हें अपने छूटे सेमेस्टर की परीक्षा बाद में देनी होगी। अग्निवीर भर्ती परीक्षा व श्रीदेव समुन विवि की सेमेस्टर परीक्षा एक ही दिन होने पर पीजी कालेज कोटद्वार के छात्र असमंजस में थे।

विवि की सेमेस्टर परीक्षा स्थगित कराए जाने की मांग के लिए छात्र संघ पदाधिकारी शनिवार देर शाम महाविद्यालय परिसर में पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। तब एएसपी एससी सुयाल ने रविवार को विश्वविद्यालय प्रबंधन से वार्ता कराए जाने का आश्वासन देकर आंदोलित छात्र संघ पदाधिकारियों को टंकी से नीचे उतारा था।

  • परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग

रविवार को महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार, डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. प्रवीन जोशी, छात्र अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, महासचिव शुभम घिल्डियाल, कोषाध्यक्ष मेघा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनपी जोशी, परीक्षा नियंत्रक विजय प्रकाश श्रीवास्तव और कुलसचिव खेमराज भट्ट के बीच वर्चुअल वार्ता हुई। जिसमें छात्रसंघ पदाधिकारियों ने अग्निवीर भर्ती देने के लिए जाने वाले छात्रों को अगले सेमेस्टर में प्रमोट करने या महाविद्यालय की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग की।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को आश्वासन दिया कि अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र दूसरे सेमेस्टर में प्रमोट होंगे। हालांकि छात्रों को अपने सेमेस्टर की परीक्षा बाद (प्रथम सेमेस्टर वाले तृतीय सेमेस्टर में व द्वितीय सेमेस्टर वाले चतुर्थ सेमेस्टर) में देनी होगी।

महाविद्यालय के डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि गूगल मीट में अग्निवीर परीक्षा देने के लिए जाने वाले छात्रों की परीक्षा छूटने पर उन्हें अगले सेमेस्टर में प्रमोट करने की बात पर सहमति बन गई है। जिसके बाद अब छात्रों का आंदोलन समाप्त हो गया है।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img