03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

SBI करेगा 30 हजार बैंक कर्मचारियों की छंटनी

एफएनएन, नई दिल्ली : देश का सबसे बड़ा भारतीय स्टेट बैंक अपने कर्मचारियों की संख्या में भारी-भरकम छंटनी करने करने जा रहा है, जिसके चलते SBI से लगभग 30 हजार कर्मचारी एक झटके में बाहर हो सकते हैं। ऐसे में बैंक अब अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना यानी (VRS) लाने की तैयारी में लगा हुआ है।

VRS के लिए ड्राफ्ट तैयार

सूत्रों के अनुसार इस योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक के 30190 कर्मचारी बैंक से बाहर हो सकते है। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना यानी (VRS ) के लिए एक ड्राफ्ट तैयार हो चुका है और इसके लिए बोर्ड की इजाजत का इंतजार है। बैंक का कहना है कि लागत में कटौती के लिए यह पहल की जा रही है। इससे 2000 करोड़ रुपये से अधिक की बचत होगी। इसमें कहा गया कि यदि योजना के तहत रिटायरमेंट के योग्य कर्मचारियों में से 30 प्रतिशत भी वीआरएस का विकल्प चुनते हैं तो जुलाई 2020 के वेतन पर आधारित अनुमान के तहत SBI को करीब 1,662.86 करोड़ रुपये की बचत होगी।

VRS  लेने वाले कर्मचारियों को सुविधाएं

एसबीआई की VRS योजना ऐसे सभी स्थायी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए खुली होगी, जिन्होंने निर्धारित तारीख तक बैंक को 25 साल की सेवा दी होगी या 55 साल की उम्र पूरी कर चुके होंगे। यह योजना इस साल एक दिसंबर से फरवरी 2021 के आखिर तक खुली रहेगी। यानी इसी अवधि में VRS के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। बैंक के जिन कर्मचारियों की VRS का आवेदन स्वीकार किया जाएगा। बैंक ने कहा, ‘जो स्टाफ मेंबर VRS के लिए आवेदन करेगा, उन्हें बचे हुए सर्विस की अवधि तक सैलरी की 50 फीसदी दी जाएगी। यह पेंशन की तारीख तक के लिये होगा। साथ ही यह अंतिम सैलरी के 18 महीने तक के लिए ही होगा।’ इसके अलावा VRS लेने वाले कर्मचारियों को ग्रैच्युटी, पेंशन, प्रोविडेंट फंड और मेडिकल की सुविधाएं दी जाएंगी।

 

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img