03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सरकार के विभागों ने लगाया आयोग के समूह-ग भर्ती कैलेंडर पर ब्रेक, पढ़ें किन भर्तियों का इंतजार

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समूह-ग भर्तियों की रफ्तार बनाने को राज्य लोक सेवा आयोग को भर्तियों की जिम्मेदारी दी। आयोग ने कैलेंडर भी जारी किया लेकिन सरकार के विभागों की सुस्ती की वजह से इस पर ब्रेक लग गए हैं। हालात ये हैं कि नवंबर के बाद से आयोग समूह-ग की कोई नई भर्ती शुरू नहीं कर पाया।

राज्य लोक सेवा आयोग ने समूह-ग भर्तियों के लिए एक कैलेंडर जारी किया था। इसमें भर्तियों के लिए पदों की संख्या से लेकर विज्ञापन जारी होने की तिथि और परीक्षा की प्रस्तावित तिथियां बताई गई थीं। कैलेंडर के हिसाब से आयोग ने पुलिस कांस्टेबल, पटवारी-लेखपाल, फॉरेस्ट गार्ड, सहायक लेखाकार, बंदीरक्षक और कनिष्ठ सहायक की भर्तियों के विज्ञापन जारी भी कर दिए।

आखिरी विज्ञापन कनिष्ठ सहायक का नवंबर के अंतिम सप्ताह में जारी किया था। इसके बाद से आयोग ने कोई नई भर्ती नहीं निकाली। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत का कहना है कि कई भर्तियों के लिए प्रस्ताव(अधियाचन) तो आए लेकिन बाद में उसमें नियमावली आदि से संबंधित संशोधन की वजह से विज्ञापन जारी नहीं हो पाए। उन्होंने बताया कि विभागों के स्तर से नियमावली संशोधन की प्रक्रिया चल रही है।

  • जल्द निकल सकती है मानचित्रकार भर्ती

आयोग की ओर से मार्च महीने में मानचित्रकार व प्रारूपकार भर्ती निकाली जानी थी। ये भर्ती भी समय से शुरू नहीं हो पाई। आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, इन भर्तियों को निकालने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। करीब 60 पदों पर इससे भर्ती की जाएगी।

  • ये भर्तियां जो नहीं निकल पाई

भर्ती का नाम- विभाग- पद- विज्ञापन की तिथि

चारा सहायक आदि- कृषि, पशुपालन व उद्यान- 463- जनवरी दूसरा सप्ताह

उप निरीक्षक पुलिस- पुलिस विभाग- 221- जनवरी अंतिम सप्ताह

पर्यावरण पर्यवेक्षक- विभिन्न विभाग- 434- फरवरी अंतिम सप्ताह

मानचित्रकार, प्रारूपकार- विभिन्न विभाग- 60- मार्च तीसरा सप्ताह

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img