03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जिला पंचायत की बैठक में हंगामा, हंगामा करने वाले सदस्य को नोटिस, मानहानि का वाद दायर करने की तैयारी

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : जिला पंचायत की बैठक में आज खासा हंगामा हुआ। अनुशासनहीनता के आरोप में जिला पंचायत सदस्य विपिन कुमार को नोटिस दिए जाने के साथ ही अध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों को लेकर उनके खिलाफ मानहानि का वाद दायर करने की तैयारी की जा रही है।

वित्तीय सत्र 2021- 22 कि आज जिला पंचायत ऊधमसिंह नगर की अंतिम बैठक थी। इस बैठक में प्रतापपुर 28 से जिला पंचायत सदस्य विपिन कुमार ने खासा हंगामा किया। उनका आरोप था कि करोड़ों का गड़बड़झाला हुआ है। नियमानुसार एक सदस्य को तीन सवाल पूछने की इजाजत है लेकिन विपिन कुमार लगातार सवाल पूछते रहे तो इसे अनुशासनहीनता माना गया, इसको लेकर उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है।

संतोषजनक उत्तर न देने पर उनको अगली बैठक से निष्कासित किया जा सकता है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश उत्तराखंड जिला पंचायत नियमावली 1962 के अंतर्गत की गई है। इसके साथ ही उनके द्वारा अध्यक्ष पर लगाए गए निजी आरोपों को मानहानि की श्रेणी में रखते हुए वाद दायर करने की तैयारी चल रही है। अध्यक्ष रेनू गंगवार के अनुसार 14 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उनकी व्यक्तिगत मानहानि की गई है और इसके लिए वाद दायर किया जाएगा। वहीं बैठक में 7 प्रस्तावो पर मुहर लगी है। जिला पंचायत अध्यक्ष के अनुसार अब बैठकों में प्रतिनिधि नहीं बल्कि अधिकारियों को स्वयं आना होगा।

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img