03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जी-20 के लिए सजाए गए शहर को फिर मटियामेट करने की तैयारी, यूनीपोल लगाने को खोदे जा रहे बड़े-बड़े गड्ढे

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: G-20 की बैठक खत्म होने के अगले दिन ही शहर को उजाट करने की तैयारी शुरू हो गई है। शहर में बेतरतीब तरीके से यूनीपोल लगाने के लिए खुदाई की जा रही है जो शहर की सुंदरता को मटियामेट करने का काम कर रही है। नगर निगम और अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि करोड़ों रुपए फूंकने के बाद भी अगर शहर पुराने ढर्रे पर आता है तो इसे सरकारी पैसे की बर्बादी ही कहेंगे !

जी-20 की बैठक को लेकर रामपुर रोड पर करोड़ों रुपए फूंककर रंग- रोगन और सड़कों को दुरुस्त करने का काम किया गया। कोशिश थी कि जिस रास्ते से विदेशी डेलिगेट्स गुजरे, उनको रुद्रपुर चकाचक नजर आए। इसको लेकर अधिकारियों ने दिन रात एक कर दिया लेकिन 30 मार्च को बैठक समाप्त होने के साथ ही शहर को फिर मटियामेट करने की तैयारी शुरू कर दी गई। डिवाइडर के बीच में बड़े-बड़े गड्ढे करने शुरू कर दिए गए और यह गड्ढे यूनीपोल लगाने के लिए किए जा रहे हैं।

बड़ी बात यह है कि न तो नगर निगम और न ही अफसरों की इस पर निगाह पड़ रही है। ऐसे में जबकि तेज हवा और आंधी के दौरान यूनीपोल गिरने का खतरा रहता है तो इन्हें डिवाइडर के बीचो-बीच लगाए जाने का क्या औचित्य है ? शहर के लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस शहर को खूबसूरती से सजाया गया, आज उसी को खोदने का काम फिर शुरू कर दिया गया है।

समोसा मार्केट के सामने की बात हो या फिर काशीपुर रोड पर अन्य स्थान, बड़े-बड़े गड्ढे देखे जा सकते हैं जो यूनीपोल लगाने के लिए किए गए हैं। खैर, इस मामले में शहर के समाजसेवियों का एक दल जल्द अधिकारियों से मिलेगा और अपनी शिकायत दर्ज कराएगा।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img