03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सरकार ने प्रशासन की मदद लेकर अराजक तत्वों को भीड़ में भेजा और अराजकता कराई

Spread the love

एफ एन एन, रुद्रपुर : युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने प्रदेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवाओं की आवाज को दबाने के लिए सरकार ने ही प्रशासन की मदद लेकर भीड़ में अराजक तत्वों को भेजा और अराजकता कराई। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का पुराना तरीका भी है। उन्होंने इसे दुखदाई बताया और कहा कि प्रदेश सरकार मुद्दों को भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर युवा भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है तो क्या बुरा कर रहा है।

प्रदेश का युवा निष्पक्ष परीक्षा चाहता है लेकिन उस पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा सीबीआई जांच से कम पर संतुष्ट नहीं है और प्रदेश सरकार से युवाओं का भरोसा उठ चुका है। भुल्लर ने कहा कि भविष्य की परीक्षाएं तभी संभव हैं, जब इस मामले में सीबीआई जांच हो और नकल माफिया की कमर तोड़ी जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार सीबीआई जांच की मांग से इसलिए बच रही है क्योंकि बड़े लोगों की शह पर ही भर्ती घोटाला हुआ है। कहा कि अगर सरकार पाक साफ है तो सीबीआई जांच कराए। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को घुमाने का काम कर रही है लेकिन युवा कांग्रेस लगातार सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन करती रहेगी। इससे पहले बाटा चौक पर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर भर्ती घोटाले की निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग करते हुए प्रदेश सरकार पर बड़े आरोप लगाए।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img