03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में चोर हुए बेखौफ, घर में घुसे चोर, किचन में खिचड़ी बनाई-बाथरुम में नहाए, सुबह लाखों के जेवर और नकदी लेकर हुए फरार

एफएनएन, हल्द्वानी : मुखानी थाना क्षेत्र में चोर बेखौफ हो गए हैं। इस बार भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी के बंद घर को निशाना बनाया है। ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने रातभर घर को खंगाला। चोरी करने के दौरान भूख लगी तो घर में ही खिचड़ी बनाकर फुर्सत से खाई। सुबह जाने से पहले बाथरूम में नहाया भी। इसके बाद जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए।

हिम्मतपुर मल्ला, मुखानी निवासी लक्ष्मण सिंह अधिकारी एसबीआइ से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। पुलिस के अनुसार पांच महीने पहले छह सितंबर को लक्ष्मण अपने बेटे से मिलने जमशेदपुर गए थे, तब से घर पर ताला लगा है। पड़ोसी घर की देखरेख कर रहे थे।

छह फरवरी को पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना लक्ष्मण सिंह के साथ पुलिस को दी। एसओ रमेश बोरा टीम संग पहुंचे और सीसीटीवी खंगाले। पड़ोसियों के अनुसार चोरों ने रातभर घर खंगाला, घर के अंदर भगोने में खिचड़ी बनाकर खाई और सुबह नहाया।

इसके बाद चोर लाखों के जेवर व सामान लेकर फरार हो गए। चोर जूठे बर्तन कमरे में फेंक गए। एसओ ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img