03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बनभूलपुरा में सीमांकन कार्य शुरू, भारी फोर्स के साथ मौके पर कई अधिकारी मौजूद रहे

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी:हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे की जमीन को लेकर सीमांकन शुरू हो गया है। आज जिला प्रशासन पुलिस रेलवे और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची इस दौरान वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई

 

 

बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे जमीन मामले पर कथित तौर पर हुए अतिक्रमण पर आगामी सात फ़रवरी को मामले की अगली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होनी है। इससे पहले शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई थी जहाँ बैठक में प्रभावितों ने अपने दस्तावेज पेश किए थे और तय हुआ था कि रविवार को जमीन का सर्वे किया जाएगा। इसी कड़ी में आज रविवार को विभागों का संयुक्त सीमांकन शुरू हो गया है।

 

बता दें कि डीएम ने इसके लिए राजस्व, नगर निगम, वन विभाग और रेलवे की संयुक्त टीम बनाई हैं। बीते दिन बैठक में ये भी तय हुआ था कि हजरत चिराग अली शाह बाबा की दरगाह और गौला रोखड़ स्थित स्लाटर हाउस को लैंड मार्क मानकर सर्वे करेगी। सीमांकन शुरू हो गया है। इसमें राजस्व, नजूल और वन भूमि की पैमाईश की जाएगी। फिलहाल मौके पर रेलवे, वन विभाग के अधिकारियों के साथ एसडीएम, जिला प्रशासन की टीम और भारी पुलिस फोर्स मौजूद है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img