03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : खटीमा में लोगों से ठगी करने वाला एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। प्रेस वार्ता में एसएससी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सुरेश चंद्र निवासी खेतलसंडा, खटीमा ने तहरीर सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि सरकारी नौकरी व संविदा पर घर के 10 लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर 36 लाख 50 हज़ार रुपये अजय साहनी उर्फ इंद्रजीत साहनी को होटल गौतमी हाइट, काशीपुर में दिए गए थे।

उसके बाद आरोपी ने पैसों के बदले 10 लोगों को विभिन्न विभागों के फर्जी नियुक्ति पत्र दिए, जब ये लोग नौकरी करने विभिन्न विभागों में गए तो ,उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पता लगा कि नियुक्ति पत्र फर्जी हैं। इसके बाद पीड़ितों द्वारा अजय सैनी उर्फ इंद्रजीत साहनी से अपने पैसे वापस करने को कहा तो पैसे देने के नाम पर आरोपी फरार हो गया।

पीड़ितो द्वारा एफआईआर के बाद पुलिस ने ठगी करने वाले आरोपी को खटीमा से धर दबोचा। उसके पास से कई फर्जी नियुक्त प्रमाण पत्र और शैक्षिक प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी के साथ ही एक इनोवा कार मिली, जिसमे उत्तराखंड सरकार का बोर्ड और हूटर लगा हुआ था। पकड़े गए आरोपी पर पहले से दो मुकदमे खटीमा थाने में दर्ज हैं। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पकड़े गए आरोपी पर गैंगस्टर लगाकर संपत्ति जब्त करने की बात कही है।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img