03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अब ‘संकल्प फाण्डेशन’ संस्था के रूप में समाजसेवा और जरूरतमंदों की सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगा ‘कोरोना सहायता समूह’

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : कोरोना महामारी के संकट काल में मरीजों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए बनाया गया ‘कोरोना सहायता समूह’ अब ‘संकल्प फाण्डेशन’ संस्था के रूप में समाजसेवा और जरूरतमंदों की सेवा के कार्यों को आगे बढ़ायेगा। सिटी क्लब में आयोजित शहर के बुद्धिजीवियों समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया।

 

तय किया गया कि चिकित्सा के साथ साथ अब जरूरतमंद बच्चों को उच्च शिक्षा देकर उनका कैरियर संवारने के लिए भी संस्था तत्परता से काम करेगी। इसके साथ-साथ शहर की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के साथ साथ शहर को स्वच्छ सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए भी संस्था की ओर से प्रयास किये जायेंगे।

बता दें कोरोना काल में शहर के बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने कोरोना सहायता समूह के माध्यम से जरूरतमंदों की दिल खोलकर सेवा करके मिसाल पेश की थी। कोरोना सहायता समूह के कार्यों की चर्चा इस जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में हुयी। मुख्यमंत्री से लेकर कई मंत्रियों ने भी कोरोना सहायता समूह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे एक मिसाल बताया था। महज दो चार लोगों ने इस समूह को शुरू करके सेवा कार्यों का आगाज किया था।

 

 

जिसके के बाद करीब दो सौ से अधिक लोग इस समूह से जुड़कर कोरोना काल में मरीजों और जरूरतमंदो की सेवा के लिए आगे आये। समूह ने न सिर्फ लोगों को घर-घर पहुंचकर मदद पहुंचाई बल्कि अपने खर्च पर कोविड अस्पताल चलाकर मानवता की सेवा की।

 

 

कोरोना काल बीतने के बाद अब समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए बुद्धिजीवियों ने संस्था का नाम परिवर्तित करके इसे ‘संकल्प फाउण्डेशन’ का नाम दिया है। सिटी क्लब में आयोजित बैठक में समूह के सभी सहयोगियों से विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया। तय किया गया कि अब संकल्प फाउण्डेशन जरूरतमंदों को चिकित्सा के साथ साथ जरूरतमंद बच्चों को उच्च शिक्षा भी देगी।

 

 

जो भी इसका पात्र होगा उसे दिल्ली की संकल्प संस्था के सहयोग से कोचिंग कराई जायेगी। तय किया गया कि संस्था की बैठक हर माह पहले सोमवार को सिटी क्लब में होगी। जिसमें शहर के उत्थान एवं सामाजिक हित के मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संस्था शहर में जाम, स्वच्छता सहित अन्य ज्वलंत समस्याओं के निस्तारण के लिए भी काम करेगी। इसके लिए जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जायेगा। जरूरत पड़ी तो शासन प्रशासन तक भी आवाज पहुंचाई जायेगी।

 

बैठक में समाजसेवी जेबी सिंह ने बताया कि कोरोना सहायता समूह को इतने बड़े स्तर पर चलाना आसान नहीं था। शहर के समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने अपनी महानता का परिचय देते हुए इसमें खुलकर सहयोग किया इसी का परिणाम रहा कि कोरोना सहायता समूह बड़े स्तर पर सेवा कार्यों को अंजाम तक पहुंचा पाया। उन्होंने बताया कि कोरोना सहायता समूह ने कोरोना के 180 गंभीर मरीजों को समूह की ओर से संचालित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। जिनमें से 179 स्वस्थ होकर घर लौटे।

 

एक मरीज की जान गयी लेकिन वह भी उनके परिवार की लापरवाही से गयी क्यों कि परिवार के लोग उन्हें अपनी मर्जी से अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर ले गये। उन्होंने बताया कि मरीजों को घर से अस्पताल भर्ती कराने और उन्हें घर छोड़ने तक की व्यवस्था समूह की ओर से की गयी थी। इसके अलावा जरूरतमंदों को राशन, अस्पतालों में पीपीई किट, चिकित्सा सेवाओं के साथ अन्य काम भी सभी के सहयोग से किये गये। उन्होंने कहा कि कोरोना की आपदा में शहर के समाजसेवियों ने वास्तव में मानवता का धर्म निभाया। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

समाजसेवी एवं सीए हरनाम सिंह ने कोरोना काल में समूह की ओर से किये गये व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि संस्था को कोरोना काल में सेवा कार्यों के लिए विभिन्न दानदाताओं समाजसेवियों से 67 लाख 11 हजार 667 रूपये की धनराशि प्राप्त हुयी। संस्था ने कोविड अस्पताल संचालन से लेकर राशन वितरण व अन्य सेवा कार्यों में कुल 59 लाख 52 हजार 466 रूपये की धनराशि खर्च की। संस्था के पास वर्तमान में 8 लाख 59 हजार 201 रूपये बैलेंस है। इस धनराशि को सभी की सहमति से सामाजिक हित के कार्यों में खर्च किया जायेगा। बैठक में विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह ने सम्बोधित करते हुए कोरोना सहायता समूह द्वारा मानवता की सेवा के कायों की सराहना की।

 

 

उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से संस्था बनायी गयी थी संस्था उस पर खरी उतरी और पूरे प्रदेश में एक मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि समाजसेवा और शहर हित के लिए संस्था के लोग जो भी निर्णय लेंगे। उसके लिए वह कभी पीछे नहीं हटेंगे। समाजसेवी शिव कुमार अग्रवाल ने कहा कि एकजुट होकर चलने से बड़ी से बड़ी मुश्किल भी आसान हो जाती है। उन्होंने कहा कि संस्था के लोग जो भी निर्णय लेंगे उसमें वह सदैव तत्पर रहेंगे।

 

साथ ही उन्होंने लोगों को योग और आयुर्वेदिक चिकित्सा से स्वस्थ रखने के लिए जल्द ही अपने निजी खर्च पर बड़ा प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र खोलने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बीमार होकर ईलाज करने के बजाय इस पर ध्यान देना चाहिए कि लोग बिमार ही ना पड़ें। बैठक में डा. रवि फुटेला, रवि सिडाना, अरूण चुघ ने भी विचार रखे।

 

 

बैठक का संचालन जेबी सिंह और ललित मिगलानी ने किया। इस अवसर पर शिव कुमार अग्रवाल अर्जुन गुप्ता डा. मनमोहन सिंह, मनोज अग्निहोत्री, हरीश मुंजाल,डाल चन्द्र, मोहन गोयल, चंदर अरोरा, अर्जुन गुप्ता, दिनेश कपूर, अशोक सिंघल, मनीष अग्रवाल, रोहित कपूर, विजय भूषण गर्ग, जसविंदर सिंह सुरेन्द्र ग्रोवर, राजेंद्र ग्रोवर मानिक अरोरा,सुनील ठुकराल, रवि सिडाना,वी के श्रीवास्तव, अभिषेक अग्रवाल, विजेन्द्र माहेश्वरी,उज्जवल गगनेजा, डा.विकास अरोरा जितेंद्र गांधी अभी अग्रवाल रोहित कपूर मानसिंह सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img