03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

शिमला-नैनीताल से भी ठंडी रही दिल्ली, 1.5 डिग्री पहुंचा तापमान; शीतलहर से कांपे लोग

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली  : दिल्ली में तीन दिन से शीत लहर (Cold Wave) का कहर जारी है। घने कोहरे के कारण विजिविलिटी भी कम है, जिस कारण यातायात पर भी असर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह के बाद से कोहरा हटने के बाद मौसम साफ होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार से ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। सफदरजंग में शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे तापमान 2.2 डिग्री से. और लोधी रोड का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली के रिज में तापमान 1.5 डिग्री और आयानगर का 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजस्थान के चुरू में 0 डिग्री और बीकानेर में 2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, हिमाचल प्रदेश के डलहौजी का तापमान 4.9 डिग्री से., धर्मशाला का 5.2 डिग्री से. और शिमला का 3.7 डिग्री से. रहा। उत्तराखंड के देहरादून का 4.6 डिग्री से., मसूरी का 4.4 डिग्री सेल्सियस और और नैनीताल का 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

शुक्रवार को दिल्ली के आया नगर में सबसे कम तापमान 1.8 डिग्री दर्ज किया गया था, शनिवार को भी सर्दी का सितम ऐसा ही रहेगा। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भी सर्दी का सितम जारी है जबकि जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार होने से घाटी में भीषण सर्दी से कुछ राहत मिली है।

  • यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। यलो अलर्ट भी जारी है। इसके बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार से तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।

  • ट्रेनें और हवाई यातायात प्रभावित

उत्तर-पश्चिम भारत और देश के मध्य तथा पूर्वी हिस्सों में कोहरे की घनी चादर छाई रही, जिससे सड़क, रेल व हवाई यातायात प्रभावित हुआ। खराब मौसम के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 30 उड़ानों और कम से कम 30 ट्रेनों को दिल्ली पहुंचने में देरी हुई। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पालम में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।

  • उत्तराखंड-हिमाचल के कई शहरों से भी कम तापमान

शुक्रवार को दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो डलहौजी (8.7 डिग्री से.), धर्मशाला (5.4 डिग्री से.), शिमला (6.2 डिग्री से.), देहरादून (4.4 डिग्री से.), मसूरी (6.4 डिग्री से.) और नैनीताल (6.5 डिग्री से.) से भी कम है। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे कम अधिकतम तापमान जफरपुर में 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 59 से 100 प्रतिशत रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सात जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। यह पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को रविवार से ही प्रभावित कर सकता है। उधर शनिवार को भी दिन के समय दिल्ली में आसमान साफ रह सकता है। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा हो सकता है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Hot this week

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...

Haldwani Base अस्पताल की इमरजेंसी में हमला, घायल युवक के साथी पर धारदार हथियार से वार

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी के बेस अस्पताल में उस...

Topics

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img