03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के स्कूलों में 2023 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, ईगास पर भी रहेगा अवकाश

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में यह दूसरा मौका होगा जब लोकपर्व ईगास बग्वाल को लेकर नए साल 2023 में सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में नए साल की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस साल 37 दिन स्कूलों में सार्वजनिक छुट्टी रही।

वहीं अगले साल 40 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल की ओर से स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया है। 19 नवंबर 2023 को छठ पूजा और 23 नवंबर 2023 को ईगास बग्वाल के दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

  • पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों में 26 दिसंबर से रहेगी सर्दियों की छुट्टी 

शिक्षा विभाग की ओर से नए साल 2023 में सर्दियों और गर्मियों की छुट्टी को लेकर आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक सर्दियों में पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों में 26 दिसंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक छुट्टी रहेगी। मैदानी क्षेत्र के स्कूलों में एक जनवरी 2023 से 13 जनवरी 2023 तक छुट्टी रहेगी। गर्मियों में पर्वतीय क्षेत्र के स्कूल 20 से 30 जून 2023 तक बंद रहेंगे एवं मैदानी क्षेत्र के स्कूलों में 27 मई से 30 जून 2023 तक छुट्टी रहेगी।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img