03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

शराब के नशे में धुत मिला सुशीला तिवारी अस्पताल का चिकित्सक, तीमारदारों का हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : डॉक्टरों की मनमानी के किस्से तो आपने सुने ही होंगे, लेकिन कल रात जो कुछ हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में हुआ, वह शर्मसार करने वाला था। यहां एक डॉक्टर शराब के नशे में मरीजों का इलाज करते मिला। देर रात इसको लेकर अस्पताल में खासा हंगामा खड़ा हो गया।

डॉक्टर और मरीज के परिवार वाले आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। डॉक्टर साहब को तीमारदारों के कोप का शिकार भी होना पड़ा। हंगामा बड़ा तो मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरुण जोशी ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए।

मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, जिसमें डॉक्टर शराब के नशे में मिला हो, हाल ही में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली में तैनात चिकित्सक शिवकुमार को भी मुख्यमंत्री ने निलंबित कर दिया था। उन पर शराब के नशे में हंगामा करने का आरोप था। वही अल्मोड़ा जिला अस्पताल में आधी रात्रि इमरजेंसी में तैनात डाक्टर के शराब के नशे में मिलने पर तीमारदारों ने खासा हंगामा भी किया था। बाद में उन्हें वापस लौटना पड़ा था।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img