03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

कमीशनखोरी की भेंट चढ़ी इस सड़क से अफसरों ने भी आंखें फेरी, लोगों का गुस्सा भड़का, प्रदर्शन, जाम

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  •  दो हाईवे नैनीताल और बरेली को जोड़ती है यह सड़क
  •  लोग बोले, सड़क बन जाए तो शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति

एफएनएन, रुद्रपुर : औद्योगिक नगरी रुद्रपुर में एक सड़क ऐसी भी है जो अपनी दुर्दशा की खुली कहानी बयां कर रही है, लेकिन इस पर न तो अफसरों का ध्यान है और न ही जनप्रतिनिधियों का। यह सड़क सिडकुल को किच्छा से कनेक्ट कर दी। भारी वाहनों की आवाजाही यहां से देखी जा सकती है, आए दिन दुर्घटनाएं होना भी आम बात है। इसी को लेकर आज लोगों का गुस्सा सामने आ गया। लोगो ने शासन और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोड जाम कर दिया। बाद में जाम खुला तो धूल का गुबार साफ देखा जा सकता था। आपको बता दें कि तत्कालीन मुख्य सचिव राकेश शर्मा के कार्यकाल में यह रोड कमीशनखोरी की भेंट चढ गया, लगातार मीडिया इस पर सवाल उठाता रहा लेकिन न तो जनप्रतिनिधि और न ही अधिकारियों ने कोई ध्यान दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह रोड दो हाईवे को जोड़ता है। नैनीताल और बरेली हाईवे इससे जुड़ते हैं। अगर यह रोड बन जाता है तो सिडकुल में नो एंट्री के चलते फंसे रहने वाले बहन को भी छुटकारा मिलेगा और शहर को भी जाम से मुक्ति मिल सकेगी। बावजूद इसके प्रशासन का ध्यान न देना सवालों के कटघरे में खड़ा करता है। प्रदर्शन करने वालों में देवेंद्र शाही सचिन चड्डा, अवनींद्र कुमार, अरविंद सिंह, किशोर, राजेश पुंशी, आफताब अहमद, महेंद्र सिंह, प्रताप नारायण सिंह, धीरेंद्र शाही, प्रेम नारायण श्रीवास्तव, अजय विक्रम सिंह, प्रशांत शाही, रमेश चंद्र, संतोष ठाकुर ग्राम प्रधान आदि मौजूद थे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

Topics

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img