03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : राजाजी टाइगर रिजर्व में क्रिसमस-डे और नव वर्ष को लेकर रेड अलर्ट जारी, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, हाथियों से की जा रही गश्त

Spread the love

एफएनएन, रामनगर : क्रिसमस-डे और नव वर्ष को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही पालतू हाथियों से गश्त शुरू कर दी। कर्मचारियों की छुट्टियां अग्रिम आदेशों तक रद्द कर दी गई हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व का जंगल आबादी क्षेत्र से सटा हुआ है।

क्रिसमस और नए साल पर बड़ी संख्या में सैलानी राजाजी टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी करने के लिए आते हैं। इसके अलावा राजाजी टाइगर रिजर्व के आसपास के रिजॉर्ट आदि में भी पर्यटक ठहरते हैं। इसका फायदा कई बार वन्य जीव तस्कर भी उठा लेते हैं। पर्यटकों की आड़ में जंगल में घुसकर शिकार करने की घटना को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं।

इसके मद्देनजर राजाजी में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए हाथियों से गश्त शुरू करा दी गई। जिसमें पहले दिन मुंढाल और घासीराम सेक्शन में गश्त के लिए हाथियों व वन कर्मियों को रवाना किया गया। गश्त का पूरे माह का रूट भी तैयार लिया गया है। अलग-अलग टीमें राजाजी के विभिन्न जंगलों में गश्त पर जाएंगी।

क्रिसमस-डे और नए वर्ष पर राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। पालतू हाथियों से संवेदनशील क्षेत्रों की गश्त शुरू कर दी गई है। कर्मचारियों को आपसी समन्वय बनाकर गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img